टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है।
यह वीडियो बिहार चुनाव में एनडीए की जीत के बाद का है, जिसमें पीएम मोदी ने बंगाल को लेकर एक बड़ी बात कही थी।
वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि गंगा जी बिहार से होते हुए ही बंगाल पहुंचती हैं और बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी बना दिया है।
इंटरनेट पर लोग इस वीडियो को पीएम मोदी की भविष्यवाणी बता रहे हैं। रुझानों और अब तक आए नतीजों में बीजेपी 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है, जबकि सत्ताधारी टीएमसी 100 से कम सीटों पर सिमटती नजर आ रही है।
बिहार में मिली कामयाबी के बाद बीजेपी ने बंगाल में जो सांगठनिक मजबूती दिखाई थी, उसका सीधा असर आज चुनावी नतीजों में साफ दिख रहा है। नेटिजंस इस पुराने बयान को मौजूदा जीत से जोड़कर लगातार शेयर कर रहे हैं।



