टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद राज्य के कई हिस्सों में हिंसक झड़पें शुरू हो गई हैं। इन घटनाओं में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है और 400 से अधिक स्थानों पर टीएमसी दफ्तरों में तोड़फोड़ की खबरें हैं।

आसनसोल, हावड़ा, टॉलीगंज और बीरभूम सहित एक दर्जन से ज्यादा इलाकों में आगजनी और हमले हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने 10 सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है।

हिंसा के दौरान कोलकाता के न्यू टाउन में एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत हुई है, वहीं बीरभूम में एक टीएमसी कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई।

संदेशखाली में गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों की टीम पर भी उपद्रवियों ने फायरिंग की। गौरतलब है कि इस चुनाव में भाजपा ने 207 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, जबकि टीएमसी मात्र 80 सीटों पर सिमट गई है।

See also  इन राज्‍यों में बिगड़ा मौसम, तेज बारिश का अलर्ट, 13 जनवरी तक नहीं सुधरेंगे हालात,छत्तीसगढ़ में जारी रहेगी शीतलहर

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी भवानीपुर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। नई सरकार का शपथ ग्रहण 9 मई को निर्धारित है।