Heavy monsoon rainfall causing waterlogging on streets in Bilaspur Chhattisgarh
Rainwater accumulates on roads after record breaking rainfall hits Chhattisgarh districts.

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक बनी ट्रफ लाइन के प्रभाव से मौसम के तेवर बदल गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

अगले 48 घंटों के दौरान कुछ क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, 11 मई के बाद इन मौसमी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है। शुक्रवार को राजनांदगांव 41 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, वहीं अंबिकापुर में सबसे कम 20.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वर्तमान में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बाद पारा चढ़ना शुरू होगा और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

See also  टीआरपी अलर्ट: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही निपटा लें बैंकों से जुड़ा जरूरी काम

राजधानी रायपुर के मौसम की बात करें तो यहां आज बादल छाए रहने की संभावना है। शहर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।

रायपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम और बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। आने वाले सप्ताह में प्रदेश में गर्मी का प्रभाव एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।