CG Bribery Case: एसडीएम ऑफिस में रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार,एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा
CG Bribery Case: एसडीएम ऑफिस में रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार,एसीबी ने रंगेहाथ दबोचा

CG Bribery Case: बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बिलासपुर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विजय पांडेय को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बाबू ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लंबित प्रकरण में जुर्माना राशि कम कराने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

CG Bribery Case: एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, करगी रोड कोटा निवासी देवेंद्र कश्यप ने बिलासपुर एसीबी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता होटल संचालक है।

CG Bribery Case: अगस्त 2025 में उसके होटल की जांच के दौरान खुले में पेड़ा मिलने पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए प्रकरण अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी, बिलासपुर के यहां प्रस्तुत किया था।

CG Bribery Case: शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कार्यालय में पदस्थ कर्मचारी विजय पांडेय ने कहा कि मामले में एक लाख रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। आरोपी ने जुर्माना राशि को घटाकर करीब 30 हजार रुपये कराने के एवज में 20 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

See also  10 अप्रैल तक अधिकांश ट्रेनों को फिर से पटरी पर दौड़ाने की योजना, उत्तर रेलवे ने सभी मंडलों को पत्र लिखकर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने कहा

CG Bribery Case: एसीबी के मुताबिक सत्यापन के दौरान यह पुष्टि हुई कि आरोपी पहले ही 5 हजार रुपये ले चुका था, जबकि शेष 15 हजार रुपये लेना बाकी था। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

CG Bribery Case: 10 मई को आरोपी ने शिकायतकर्ता को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं न्याय निर्णयन अधिकारी, बिलासपुर कार्यालय बुलाया। वहां जैसे ही उसने 15 हजार रुपये रिश्वत के तौर पर लिए, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रकम बरामद कर ली।