PM MITRA Textile Park: वारंगल में देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत, चुनाव जीतते ही मोदी का बांग्लादेश के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक
PM MITRA Textile Park: वारंगल में देश के पहले पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क की शुरुआत, चुनाव जीतते ही मोदी का बांग्लादेश के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक

PM MITRA Textile Park: वारंगल/नई दिल्ली। बंगाल में चुनाव जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में देश के पहले पीएम मित्र (PM MITRA) पार्क का उद्घाटन कर पड़ोसी देश बांग्लादेश के खिलाफ अपना मास्टर स्ट्रोक चल दिया है। पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क को भारत के टेक्सटाइल उद्योग को नई दिशा देने की शुरुआत माना जा रहा है।

करीब 1,695.54 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह मेगा टेक्सटाइल पार्क 1,327 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना भारत को वैश्विक कपड़ा बाजार में मजबूत स्थिति दिलाने के साथ लाखों रोजगार के अवसर भी पैदा करेगी। साथ ही टेक्सटाइल उद्योग में बंग्लादेश की एकाधिकार को काउंटर करने में भी मदद मिलेगी।

PM MITRA Textile Park:केंद्र सरकार के ‘5F विजन’ —

Farm to Fiber, Fiber to Factory, Factory to Fashion, Fashion to Foreign — के तहत विकसित किए जा रहे इस पार्क का उद्देश्य कपास उत्पादन से लेकर तैयार परिधान के निर्यात तक पूरी प्रक्रिया को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

See also  बिलासा बाई के नाम पर होगा नया एयरपोर्ट, सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर को दी 600 करोड़ की सौगात

PM MITRA Textile Park: एक ही परिसर में पूरी टेक्सटाइल चेन

पीएम मित्र पार्क की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां स्पिनिंग, बुनाई, प्रोसेसिंग, प्रिंटिंग और गारमेंट निर्माण जैसी सभी सुविधाएं एकीकृत रूप में उपलब्ध होंगी। इससे उत्पादन और परिवहन लागत में कमी आने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारतीय टेक्सटाइल उद्योग वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेगा।

PM MITRA Textile Park: किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

भारत दुनिया के प्रमुख कपास उत्पादक देशों में शामिल है। अब तक बड़ी मात्रा में कच्चे कपास का निर्यात किया जाता था, लेकिन नई नीति के तहत कपास का उपयोग घरेलू स्तर पर तैयार वस्त्र निर्माण में किया जाएगा। इससे किसानों, उद्योग और निर्यात क्षेत्र को सीधा लाभ मिलने की संभावना है।

PM MITRA Textile Park: रोजगार और निवेश को बढ़ावा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वारंगल पीएम मित्र पार्क से 24 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा अप्रत्यक्ष रोजगार के जरिए हजारों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। बड़े पैमाने पर उत्पादन होने से लागत में कमी आएगी और भारतीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।

See also  शिक्षा सचिव डॉक्टर आलोक शुक्ला ने अफसरों से की चर्चा, कहा-गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, विभाग की महती जिम्मेदारी

PM MITRA Textile Park: आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल इंफ्रास्ट्रक्चर

पार्क को आधुनिक तकनीक और पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जा रहा है। इसमें जीरो लिक्विड डिस्चार्ज, नवीकरणीय ऊर्जा और आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। इससे अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों की सस्टेनेबल टेक्सटाइल की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।

PM MITRA Textile Park: महिला रोजगार पर विशेष जोर

टेक्सटाइल उद्योग में महिलाओं की बड़ी भागीदारी रहती है। सरकार का कहना है कि पीएम मित्र पार्क के जरिए महिला रोजगार और कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना का लाभ उद्योग को मिलने से निर्यात क्षमता बढ़ाने में सहायता मिलेगी। यदि देशभर में प्रस्तावित अन्य पीएम मित्र पार्क भी इसी गति से विकसित हुए तो भारत वैश्विक टेक्सटाइल बाजार में अपनी हिस्सेदारी तेजी से बढ़ा सकता है।