मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए आज की सबसे बड़ी और बुरी खबर है। पेपर लीक के पुख्ता प्रमाण मिलने के बाद सरकार ने NEET (UG) परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद देशभर के करीब 22 लाख परीक्षार्थियों को अब फिर से परीक्षा की अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा।
3 मई को हुई थी परीक्षा, राजस्थान से जुड़े तार
बता दें कि यह परीक्षा बीते 3 मई को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के तुरंत बाद ही राजस्थान में पेपर लीक होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी थीं। शुरुआत में दावों को नकारा गया, लेकिन जांच में पेपर के सवाल पहले से बाहर होने की पुष्टि होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अब CBI के पास केस
मामले की गंभीरता और छात्रों के आक्रोश को देखते हुए केंद्र सरकार ने अब इस पूरे प्रकरण की जांच CBI (केंद्रीय जांच ब्यूरो) को सौंप दी है।
- जांच का मुख्य फोकस उस नेटवर्क पर है जिसने राजस्थान से इस धांधली की शुरुआत की।
- अधिकारियों को अंदेशा है कि इस लीक के पीछे कोई बड़ा अंतरराज्यीय गिरोह सक्रिय हो सकता है।



