Raipur City Crime: रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लाश मिलने से सनसनी, मौके पर FSL और क्राइम ब्रांच मौजूद
Raipur City Crime: रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लाश मिलने से सनसनी, मौके पर FSL और क्राइम ब्रांच मौजूद

Raipur City Crime: रायपुर। राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में मंगलवार को एक मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाटर वर्ल्ड के पीछे स्थित इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी का है।

Raipur City Crime: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान माणिक मेहता के रूप में की गई है। मृतक माणिक मेहता को मिक्की मेहता का भाई बताया जा रहा ​है, जिसकी साल 2001 में हुई संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी।

Raipur City Crime: सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि मौत के कारणों और संदिग्धों का पता लगाया जा सके।

See also  Raipur City Crime: रायपुर रेलवे स्टेशन में चाकूबाजी, महिला घायल, अस्पताल में भर्ती