टीआरपी डेस्क। Police Transfer : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में पुलिस विभाग के भीतर एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी रामकृष्ण साहू ने आदेश जारी कर जिले के 140 पुलिस कर्मचारियों का तबादला कर दिया है।

इस तबादला सूची में सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (Head Constable) और आरक्षक (Constable) स्तर के कर्मचारी शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, यह कदम जिला पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त और कार्य संतुलन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

See also  कश्मीरी फाइल्स' देखने की फुर्सत थी, आज जब हिन्दू मारे जा रहे हैं तो BJP और RSS मौन क्यों है? - भूपेश बघेल