Saudi Grand Prix 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ के धावक अनिमेष कुजुर ने सऊदी अरब में आयोजित सऊदी ग्रैंड प्रिक्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 पदक अपने नाम किए हैं। अनिमेष ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, वहीं 100 मीटर स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया।
Saudi Grand Prix 2026: अनिमेष जशपुर के घुइटांगर गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने सैनिक स्कूल अंबिकापुर से बारहवीं तक की पढ़ाई की है। उनके पिता अमृत कुजूर छत्तीसगढ़ पुलिस में डीएसपी हैं।
Saudi Grand Prix 2026: बता दें कि अनिमेष कुजुर इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। वे वर्तमान में 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक भी हैं। उनकी इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के खेल जगत में खुशी का माहौल है।
Saudi Grand Prix 2026: छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर ने ग्रीस के एथेंस में आयोजित ड्रोमिया इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर दौड़ को मात्र 10.18 सेकेंड में पूरा कर भारत के लिए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है।
Saudi Grand Prix 2026: इससे पहले अनिमेष ने दक्षिण कोरिया में हुए एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 200 मीटर दौड़ को 20.32 सेकेंड में पूरा कर एक और राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस सफलता पर के महासचिव सहित एथलेटिक्स से जुड़े पदाधिकारियों और प्रशिक्षकों ने अनिमेष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



