रायपुर। राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एयरपोर्ट परिसर के भीतर सीलिंग (छत) की मरम्मत का काम करते समय एक मजदूर अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं।

उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद से एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेकेदार की घोर लापरवाही को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

सुरक्षा दावों की खुली पोल, नहीं पहना था सेफ्टी बेल्ट


लोकल रिपोर्टर से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल कर्मचारी के बारे में अभी तक कोई बहुत ज्यादा निजी जानकारी या उसका नाम सामने नहीं आ पाया है। लेकिन इस हादसे ने वीआईपी कहे जाने वाले रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के तमाम बड़े दावों की सरेआम पोल खोलकर रख दी है।

See also  CG Transfer Breaking : नगरीय प्रशासन विभाग के 260 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला, कई कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, देखें पूरी सूची…

चश्मदीदों के अनुसार, घायल मजदूर बिना किसी ‘सेफ्टी बेल्ट’ और सुरक्षा उपकरणों के इतनी ऊंचाई पर सीलिंग का खतरनाक काम कर रहा था। काम के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे कंक्रीट के फर्श पर आ गिरा।