bjp candidate victory in falta re-poll: कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की फल्टा विधानसभा सीट पर हुए पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार को करीब 1 लाख 8 हजार वोटों के भारी अंतर से हराया। यह सीट पहले टीएमसी के कब्जे में थी,लेकिन चुनावी गड़बड़ियों और हिंसा के आरोपों के बाद यहां मतदान रद्द कर दोबारा वोटिंग कराई गई थी।

bjp candidate victory in falta re-poll: सुवेंदु अधिकारी ने जनता का जताया आभार

नतीजे घोषित होने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए फल्टा की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा उम्मीदवार को ऐतिहासिक जनादेश देकर विधानसभा भेजा है।

उन्होंने लिखा, “मैं फल्टा की जनता को नमन करता हूं। मैंने लोगों से भाजपा उम्मीदवार की एक लाख वोटों से जीत सुनिश्चित करने की अपील की थी और जनता ने उससे भी बड़ा जनादेश दिया। हम विकास के जरिए इस विश्वास का कर्ज चुकाएंगे और ‘स्वर्णिम फल्टा’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

See also  कोरोना की स्थिति को देखते हुए मैं पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सार्वजनिक रैलियों को स्थगित कर रहा हूं- राहुल गांधी

bjp candidate victory in falta re-poll: यह तो सिर्फ शुरुआत है : सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले समय में तृणमूल कांग्रेस को जनता के असंतोष का सामना करना पड़ेगा। सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि बदनाम ‘डायमंड हार्बर मॉडल’ अब ‘तृणमूल के नुकसान का मॉडल’ बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में टीएमसी को ‘नोटा’ से भी कड़ी चुनौती मिल सकती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अब राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव की प्रतीक्षा कर रही है।

bjp candidate victory in falta re-poll: बिना नाम लिए अभिषेक बनर्जी पर साधा निशाना

सुवेंदु अधिकारी ने बिना नाम लिए टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोग खुद को ‘कमांडर’ बताकर लोकतंत्र को कमजोर करने में जुटे रहे और पिछले चुनाव को मजाक बनाकर भारी बढ़त हासिल की थी। सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया कि 15 साल बाद लोगों को स्वतंत्र रूप से मतदान करने का अवसर मिला, जिसके बाद असली जनमत सामने आया है।

See also  खुलासा: रायपुर के हनी ट्रैप मामले में डेंटल कॉलेज की ड्राप आउट स्टूडेंट गिरफ्तार, खुलेंगे कई और राज!