CG Bribe News: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के बंटवारे और ऋण पुस्तिका बनाने के बदले रिश्वत मांग रहा था।

CG Bribe News: ACB से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़ निवासी नरोत्तम साहू ने ACB रायपुर से शिकायत की थी कि ग्राम बोड़, तहसील साजा में पदस्थ पटवारी ओमकार सोनवानी उनकी जमीन का बंटवारा और खाता विभाजन करने के एवज में 25 हजार रुपए मांग रहा है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने ACB से संपर्क किया।

CG Bribe News: शिकायत मिलने के बाद ACB ने पहले पूरे मामले का जांच करवाई। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि पटवारी वाकई रिश्वत मांग रहा है। इसी दौरान बातचीत में रकम को लेकर मोलभाव हुआ और आरोपी 25 हजार की जगह 15 हजार रुपए लेने पर तैयार हो गया।

See also  vikasit bhaarat Abhiyan: थोड़ी ही देर में छत्तीसगढ़ को मिलेगी 34 हजार करोड़ की सौगात,पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे इन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

CG Bribe News: ट्रैप कर ACB ने किया गिरफ्तार

तैयारी के बाद ACB ने ट्रैप तैयार किया और शिकायतकर्ता को कैमिकल लगे नोट दिए गए और टीम को आसपास तैनात कर दिया गया। शिकायतकर्ता पटवारी के पास पहुंचा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, ACB टीम ने मौके पर दबिश देकर रंगे हाथ पकड़ा। पटवारी रिश्वत के 15 हजार रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं।