IPL Online Betting Network Busted: रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने IPL ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता और हरियाणा में छापेमारी कर पांच बड़े ऑनलाइन सट्टा पैनल नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
IPL Online Betting Network Busted: कई राज्यों में दी गई दबिश
पुलिस की यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजानाला की मॉनिटरिंग में की गई। इस दौरान कोलकाता, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दबिश दी गई। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से विभिन्न राज्यों में नेटवर्क बनाकर ऑनलाइन सट्टा कारोबार संचालित कर रहे थे।
IPL Online Betting Network Busted: करोड़ों के सट्टा कारोबार का खुलासा
जांच में सामने आया है कि आरोपी LOTUS365, Goldenexch, Lion4, Naseeb Book, Grandexch और Powerexch जैसे ऑनलाइन पैनलों के जरिए IPL क्रिकेट मैचों पर सट्टा चला रहे थे। गिरोह ऑनलाइन आईडी उपलब्ध कराकर और पेमेंट गेटवे के माध्यम से करोड़ों रुपए का अवैध सट्टा कारोबार संचालित कर रहा था।
IPL Online Betting Network Busted: नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 लाख 92 हजार 70 रुपए नकद, 59 मोबाइल फोन, 4 लैपटॉप और एक कार जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस को आशंका है कि इस ऑनलाइन सट्टा गिरोह के तार कई अन्य राज्यों और बड़े नेटवर्क से भी जुड़े हो सकते हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


