टीआरपी डेस्क। Big Breaking : छत्तीसगढ़ भाजपा और प्रदेश की राजनीति से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां वरिष्ठ भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का बिलासपुर में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान अचानक दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से निधन हो गया। कार्यक्रम के दौरान तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल सिम्स (CIMS) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
प्रशिक्षण शिविर में आया हार्ट अटैक
जानकारी के अनुसार, रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में बतौर प्रशिक्षण प्रभारी शामिल होने पहुंचे थे। सत्र के दौरान अचानक उनके सीने में तेज दर्द और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिना वक्त गंवाए उन्हें सिम्स अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल इलाज शुरू किया, लेकिन उपचार के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।



