एंटरटेनमेंट डेस्क। मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के घर से एक बहुत बड़ी और खुशखबरी वाली खबर आ रही है। शादी के पूरे 10 साल बाद दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया माता-पिता बन गए हैं। इस स्टार कपल के घर एक नहीं बल्कि दो-दो नन्हें मेहमान आए हैं। दिव्यांका ने जुड़वां बेटों (ट्विन्स) को जन्म दिया है। यह खबर सामने आते ही छत्तीसगढ़ के रायपुर समेत पूरे देश में उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

भगवान ने कहा- दोगुनी खुशी ले लो

दिव्यांका और विवेक ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बेहद खूबसूरत पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ यह गुड न्यूज़ साझा की है। कपल ने अपने बच्चों के आने की जानकारी देते हुए एक बड़ा ही इमोशनल नोट लिखा है। हमने भगवान से थोड़ी सी खुशी मांगी थी। लेकिन ऊपरवाले ने कहा कि लो, दोगुनी खुशी ले लो! हमें जुड़वां बेटों का आशीर्वाद मिला है। मेरे करण-अर्जुन आ गए! – विवेक दहिया

विवेक ने आगे लिखा कि अब हमारा इंतजार पूरी तरह खत्म हो गया है। हमारे घर द बॉयज आ चुके हैं। जिंदगी अब इतनी खूबसूरत लग रही है जितनी हमने कभी सोची भी नहीं थी। मेरे करण-अर्जुन आ गए हैं! अब हमें आप सभी के प्यार और दुआओं की जरूरत है।

See also  Terror of Crooks : राजधानी में बदमाशों का आतंक! साइकिल सवार युवक पर हमला, युवक ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो…

डिलीवरी से कुछ घंटे पहले कराया था मैटरनिटी फोटोशूट

चौंकाने वाली बात यह है कि खुशखबरी देने से महज कुछ घंटे पहले ही दिव्यांका ने अपने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की बेहद प्यारी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों में दिव्यांका का बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। फोटो के साथ उन्होंने लिखा था कि एक-दूसरे का घर होने से लेकर, अब किसी और के लिए घर बनने तक का यह सफर बेहद शानदार होने वाला है।

ये है मोहब्बतें के सेट पर शुरू हुई थी लव स्टोरी

दिव्यांका और विवेक की जोड़ी को टीवी इंडस्ट्री की सबसे शांत और चहेती जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों की पहली मुलाकात मशहूर टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार हो गया। इसके बाद 8 जुलाई 2016 को दोनों ने सात फेरे ले लिए थे। शादी के बाद से ही फैंस लगातार इनसे खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे जो अब जाकर पूरा हुआ है।

See also  भाजपा सांसद के कार्यालय के सामने युवा कांग्रेसियों ने दिया धरना, कोरोना वैक्सीन विदेश भेजे जाने का विरोध