रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी सिटी सेंटर मॉल के पास एक्सप्रेस-वे पर एक नया रास्ता खोलने को लेकर बड़ा बवाल शुरू हो गया है। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आज पूरी कांग्रेस पलटन के साथ देवेंद्र नगर थाना पहुंच गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दी है। कांग्रेस का आरोप है कि रसूखदारों को फायदा पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर यह कट खोला गया है।

5 महीने पुराना नियम बदला, बढ़ेगा हादसों का डर

विकास उपाध्याय ने बताया कि साल 2017 में सरकार ने साफ नियम बनाया था कि एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ कोई नया रास्ता या कट नहीं खुलेगा। इस सड़क पर गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं। नया रास्ता खुलने से यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। पंडरी और मोवा की तरफ जाने वाले लोगों के लिए यह जगह अब खतरनाक बन चुकी है।

See also  कोरोना: सार्क राष्ट्र प्रमुखों के सामने मोदी ने रखा वीडियो चैट से बातचीत का प्रस्ताव, SAARC राष्ट्रों ने किया स्वागत, कहा- इसे कहते हैं लीडरशिप

कांग्रेस नेता ने कहा हम विकास के विरोधी नहीं हैं। लेकिन चंद अफसरों और रसूखदारों की मिलीभगत से चल रहा यह खेल अब रायपुर की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

बिल्डर और भू-माफिया से मिलीभगत का आरोप

पंडरी सिटी सेंटर मॉल के ठीक सामने बने इस एक्सप्रेस-वे का रूट अचानक बदलने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। सूत्रों की मानें तो PWD के कुछ बड़े अफसरों ने बिना किसी मंजूरी के यह रास्ता खोल दिया है। कांग्रेस का सीधा आरोप है कि बीजेपी के कुछ नेताओं, निजी बिल्डरों और भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए यह पूरा खेल रचा गया है।

कांग्रेस ने रखी ये 3 बड़ी मांगें

  • पूरे नक्शे और बदलावों की जांच किसी स्वतंत्र विजिलेंस टीम से कराई जाए।
  • जिस भी रसूखदार या अफसर के कहने पर यह रूट बदला गया, उसे तुरंत सस्पेंड किया जाए।
  • एक्सप्रेस-वे का असली नक्शा आम जनता के सामने लाया जाए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
See also  CG Liquor Scam Case : 28 आबकारी अधिकारियों को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत