बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा (Siddaramaiah Resignation) आखिरकार मंजूर कर लिया गया है। शुक्रवार को बेंगलुरु लौटे राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब प्रदेश की कमान मौजूदा डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार (DK Shivakumar Next CM Karnataka) के हाथों में होगी। नए मुख्यमंत्री के शपथ लेने तक सिद्धारमैया कार्यवाहक सीएम के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।
सोनिया-राहुल से मिलने दिल्ली पहुंचे दिग्गज (Karnataka New Cabinet Expansion)
इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी होने के तुरंत बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली रवाना हो गए। यहाँ सिद्धारमैया ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद दोनों नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पहुंचे।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार अगले हफ्ते नए मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सरकार में सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरण (Caste and Regional Balance) बिठाने के लिए इस बार 4 डिप्टी सीएम (Four Deputy CMs in Karnataka) बनाए जाने की चर्चा है। इन रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियंक खड़गे और सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया का नाम सबसे आगे चल रहा है। इसके साथ ही कैबिनेट से करीब 10 पुराने मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है।
ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर लगी मुहर! (Karnataka CM Rotational Formula)
दरअसल, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कुर्सी को लेकर लंबी खींचतान चली थी। तब दिल्ली में कई दौर की बैठकों के बाद ‘रोटेशनल सीएम’ (Rotational Chief Minister Formula) यानी ढाई-ढाई साल के कार्यकाल पर सहमति बनी थी। हालांकि, पार्टी ने कभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की थी। अब तय वादे के मुताबिक सिद्धारमैया ने 28 मई को ही अपना इस्तीफा राज्यपाल के सचिव को सौंप दिया था, जिसे आज मंजूरी मिल गई।
इधर, सिद्धारमैया ने साफ कर दिया है कि वे राज्यसभा (Rajya Sabha Election Karnataka) नहीं जाएंगे। उन्होंने आलाकमान के प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि वे केवल विधायक के रूप में ही राज्य की सेवा करेंगे। फिलहाल, दिल्ली में नई कैबिनेट के नामों पर मुहर लगाने की कवायद तेज हो गई है।



