दिल्ली। Saket Building Collapse: दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार शाम एक पांच-मंजिला इमारत ढह गई। आशंका है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। बचाव दल इस समय घटनास्थल पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं।
Saket Building Collapse अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें शाम 7:45 बजे इस घटना की सूचना मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन में लोकल प्रशासन, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के साथ-साथ आपातकालीन मेडिकल टीम भी मौजूद है।
Saket Building Collapse बचावकर्ता मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। वहीं आसपास के निवासियों और दुकानों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया जा रहा है। DFS के एक अधिकारी ने बताया, हमने घटनास्थल पर चार दमकल गाड़ियां भेजी हैं और विस्तृत जानकारी का इंतज़ार किया जा रहा है।



