RCB Becomes IPL 2026 Champion: अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 12 गेंद शेष रहते हुए गुजरात की टीम को 5 व‍िकेट से हराया। इसी के साथ बेंगलुरु लगातार दूसरी बार आईपीएल चैम्प‍ियन बनी।

RCB Becomes IPL 2026 Champion: अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में RCB के गेंदबाजों ने पहले गुजरात को 155 रन पर रोक दिया। इसके बाद टीम ने लक्ष्य हासिल कर ट्रॉफी जीत ली। विराट कोहली और रसिख सलाम जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर उभरे।

RCB Becomes IPL 2026 Champion for Second Time, Defeats Gujarat by 5 Wickets

RCB Becomes IPL 2026 Champion: बेंगलुरु की बैक टू बैक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी रही। वहीं उसने इस जीत के साथ मुंबई (2019, 2020) और चेन्नई (2010, 2011) के क्लब में शाम‍िल हो गई, जिसने लगातार दो बार आईपीएल का ख‍िताब जीता।

RCB Becomes IPL 2026 Champion: फाइनल मुकाबले में RCB के तेज गेंदबाजों ने कमाल द‍िखाया, खासकर रस‍िक सलाम डार ने, ज‍िन्होंने 3 व‍िकेट लिए। इसके बाद चेज मास्टर व‍िराट कोहली ने शानदार 42 गेंदों पर 75 रनों की पारी खेली। खास बात यह रही कि कोहली ने छक्का जड़कर अपनी टीम को ख‍िताब द‍िलाया। वो अंत तक नॉट आउट रहे।

See also  30 सितंबर को बाबरी विध्वंस केस में आएगा फैसला, आरोपी उमा भारती बोलीं- 'फांसी मंजूर, मगर जमानत नहीं लूंगी'