टीआरपी डेस्क। CBSE Re-evaluation : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से इस वक्त की एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सीबीएसई 12वीं की कॉपियों के री-इवैल्यूएशन (पुनर्मूल्यांकन) के लिए आवेदन पोर्टल को आज 2 जून से एक्टिव कर दिया गया है। लेकिन पोर्टल खुलते ही देश भर के लाखों छात्रों को फॉर्म भरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच बोर्ड ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि उसके ऑफिशियल पोर्टल को हैक करने की बड़ी कोशिश की जा रही है, जिसकी वजह से सर्वर पर लोड अचानक बढ़ गया है।

2 मिनट में आए 15 लाख हिट्स, साइबर टीम अलर्ट

दरअसल, सीबीएसई ने अपनी साइबर सिक्योरिटी टीम से मिले इनपुट के आधार पर बताया कि बोर्ड की वेबसाइट पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है। यह हमला ‘डिनायल ऑफ़ सर्विस’ (DoS) का था। इस हमले की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केवल 2 मिनट के भीतर पोर्टल पर 15 लाख से ज्यादा हिट्स आ गए और हैकर्स द्वारा 1 लाख से अधिक बार जरूरी फाइलों को एक्सेस करने की कोशिश की गई, ताकि सेवाओं को पूरी तरह ठप किया जा सके।

See also  Flight Ticket : गर्मियों में महंगी होगी फ्लाइट की टिकट, इतने बढ़ सकते हैं दाम

भारी हमले के बीच भी 16 हजार छात्रों ने भरा फॉर्म

गौरतलब है कि इस पूरे साइबर बवाल और तकनीकी दिक्कतों के बीच भी बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर पोस्ट करके एक बड़ा अपडेट दिया है। बोर्ड ने बताया कि:

यूजर सपोर्ट: री-इवैल्यूएशन के लिए शुरू किया गया यह डिजिटल पोर्टल अभी एक साथ 8,000 से ज्यादा यूजर्स को आसानी से सपोर्ट कर रहा है।

बड़ी संख्या में आवेदन: तमाम अड़चनों के बावजूद आज 2 जून को दोपहर 3 बजे तक 16 हजार से अधिक छात्रों ने अपनी री-इवैल्यूएशन की आवेदन प्रक्रिया को सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है।

स्टूडेंट्स के फीडबैक पर पोर्टल में हुआ बड़ा बदलाव

बोर्ड ने देश भर के छात्रों और पालकों को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि उन्हें घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। छात्रों से मिल रहे फीडबैक के आधार पर तकनीकी टीम ने प्लेटफॉर्म को पहले से और भी ज्यादा बेहतर और सुरक्षित बना दिया है। इसमें लॉग-इन सेशन के समय (Session Time) को भी बढ़ा दिया गया है, ताकि छात्र बिना किसी जल्दबाजी या हड़बड़ाहट के अपनी आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकें।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।