नीट (NEET) पेपर लीक और देश की अन्य बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर शनिवार को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के बैनर तले हजारों की संख्या में छात्र और युवा सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारी सीधे तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और वहां ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे गूंज रहे हैं।

अमेरिका से सीधे प्रदर्शन स्थल पहुंचे CJP फाउंडर, युवाओं का मिला भारी साथ

दरअसल, इस बड़े विरोध प्रदर्शन की अगुआई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके कर रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, अभिजीत शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली हवाईअड्डे पर लौटे और देश के छात्रों के गुस्से को देखते हुए वे एयरपोर्ट से बिना घर गए सीधे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का नेतृत्व करने पहुंच गए।

इस आंदोलन को युवाओं और छात्रों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि कई बुजुर्ग माता-पिता भी अपने बच्चों के भविष्य की लड़ाई लड़ने और विरोध दर्ज कराने दिल्ली पहुंचे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ कोरोना को हराने के करीब, जितने मरीज मिले उससे दोगुना डिस्चार्ज, 144 की मौत

जंतर-मंतर पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: ‘हिट’ लेकर पहुंचा शख्स

प्रदर्शन के दौरान जंतर-मंतर पर उस वक्त अजीबोगरीब और तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक अज्ञात शख्स ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध में हाथ में ‘हिट’ (कॉकरोच मारने वाला स्प्रे) लेकर पहुंच गया। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को देखते हुए वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा घेरे ने मुस्तैदी दिखाई और उस शख्स को तुरंत प्रदर्शन वाली जगह से खदेड़कर बाहर कर दिया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।