Raipur City Breaking: रायपुर। राजधानी रायपुर के डंगनिया इलाके में शनिवार रात गैस एजेंसी के मैनेजर से 10 लाख रुपए की लूट हुई। घटना के बाद पुलिस ने सभी चेक पाइंट पर तलाशी बढ़ा दी है। फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बता दें कि राजधानी रायपुर कमिश्नर सिस्टम लागू करने के बाद पिछले 4 महीने में यह सबसे बड़ी लूट की घटना है।

Raipur City Breaking: जानकारी के अनुसार टाटीबंध गैस एजेंसी में मैनेजर श्रवण साहू देर शाम पैसे लेकर जा रहा था। तभी अज्ञात आरोपी ने लूट को अंजाम दिया। घटना के बाद उसने स्वयं फोन कर डीडी नगर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पूरे शहर को अलर्ट जारी किया है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

See also  Raipur City News: एक घंटे की बारिश-5 घंटे ब्लैकआउट, सोशल मीडिया में उबल रहा लोगों को गुस्सा.. कब तय होगी बिजली विभाग की जवाबदेही