Pakistan Army Mi-17 helicopter crashes: मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के मिशन पर निकला पाकिस्तान सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

Pakistan Army Mi-17 helicopter crashes: पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर मुजफ्फराबाद के शौकत लाइन क्षेत्र में उड़ान भरने के दौरान अचानक नियंत्रण खो बैठा और तेजी से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर उस सैन्य टीम का हिस्सा था, जिसे क्षेत्र में चल रहे प्रदर्शनों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Pakistan Army Mi-17 helicopter crashes: पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के हवाले से कहा गया है कि हादसे की प्राथमिक वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है। सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि उड़ान के दौरान आई तकनीकी समस्या के कारण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

See also  CG Politics: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय थोड़ी देर में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से करेंगे मुलाकात, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें,मंत्री बृजमोहन के इस्तीफे के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल तेज

Pakistan Army Mi-17 helicopter crashes: हालांकि, हादसे में मारे गए लोगों की आधिकारिक संख्या अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय मीडिया का दावा है कि हेलीकॉप्टर में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बचा। सेना और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं तथा दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।