CG News: सूरजपुर/विश्रामपुर। सूरजपुर जिले के एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र की केतकी भूमिगत खदान की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर शुक्रवार को ग्राम केतका स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई।

CG News: एक दर्जन गांवों के ग्रामीण रहे मौजूद

खदान प्रभावित क्षेत्र के गेतरा, लाछा, मानी, पोड़ी, जो, केतका, सलका, सपकरा, डेडरी, कुरुआ और सालही सहित करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों ने जनसुनवाई में भाग लिया।

CG News: शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल सुविधाओं की उठी मांग

ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, बेहतर सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग रखी।

CG News: पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया में शामिल होंगे ग्रामीणों के सुझाव

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को दर्ज किया तथा उन्हें पर्यावरणीय स्वीकृति प्रक्रिया में शामिल किए जाने की जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि आगे की प्रक्रिया निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुसार पूरी की जाएगी।

See also  नेहरू गांधी परिवार से SPG कवर वापस, अब मिलेगी Z + सुरक्षा

जनसुनवाई में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, एसडीएम शिवानी जायसवाल, जीएम ऑपरेशन जीके रॉय, सब एरिया मैनेजर आरजीके प्रशांत शर्मा सहित पर्यावरण संरक्षण मंडल और सीएमपीडीआईएल के अधिकारी उपस्थित रहे।