IND vs AFG Live Score: धर्मशाला। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला धर्मशाला के मैदान पर खेला जा रहा है। अफगानिस्ता ने बारिश से प्रभावित मैच में भारत के सामने 195 रनों का टारगेट रखा है। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रनों पर सिमट गई।
भारत की ओर से डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ ने तीन-तीन विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट लिए। बारिश के कारण टॉस में तीन घंटे 45 की देरी हुई, जिसकी वजह से मैच 25-25 ओवर का कर दिया गया।
अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही। अफगानिस्तान ने पांच ओवर के पावरप्ले में 27 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए। गुरनूर ने दूसरे ओवर में इब्राहिम जादरान (1) का शिकार किया। अर्शदीप सिंह ने तीसरे ओवर में सेदिकुल्लाह अटल (0) और पांचवें ओवर में रहमत शाह (4) को अपने जाल में फंसाया।
IND vs AFG Live Score: गुरबाज ने ऐतिहासिक शतक ठोका
इसके बाद, रहमानुल्लाह गुरबाज ने मोर्चा संभाला और ऐतिहासिक शतक जमाया। उन्होंने 51 गेंदों में 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 102 रनों की पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में शतक कंप्लीट किया। वह अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज वनडे शतक लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं।
गुरबाज ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के संग चौथे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की। गुरबाज को नीतीश कुमार रेड्डी ने 16वें ओवर में बोल्ड किया। हर्ष दुबे ने 17वें ओवर में शाहिदी को आउट किया। कप्तान ने 30 गेंदों में 27 रन बटोरे, जिसमें तीन चौके हैं।
हर्ष ने 22वें ओवर में अजमतुल्लाह उमरजई (16 गेंदों में 26) और अल्लाह गजनफर (0) को पवेलियन की राह दिखाई। गुरनूर ने 25वें ओवर में राशिद खान (13 गेंदों में 9) और जिया उर रहमान शरीफी (4) को आउट कर अफगानिस्तान की पारी को समेटा। हम्मद सलीम सफी एक रन बनाकर नाबाद रहे।



