morena-train-accident: मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार शाम हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशनों के बीच उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और कई लोग ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 8 लोगों की मौत हो गई।
morena-train-accident: जानकारी के अनुसार, उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार शाम मुरैना से धौलपुर की ओर रवाना हुई थी। ट्रेन जब हेतमपुर स्टेशन के समीप पहुंची, तभी किसी ने ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैला दी। अफवाह सुनते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रोक दी।
morena-train-accident: घबराहट के माहौल में कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर रेलवे ट्रैक पर आ गए। इसी बीच दूसरी दिशा से तेज गति से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस वहां पहुंच गई और ट्रैक पर मौजूद यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 8 लोगों की मौत होने की सूचना है। मृतकों में 4 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं।
morena-train-accident: घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। रेलवे अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। हादसे में घायल हुए 7 अन्य लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। इस दुर्घटना के कारण दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित रहा। रेलवे प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।



