लखनऊ। अलीगंज इलाके में कोचिंग सेंटर की इमारत में आग लगने से 15 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं सीएम के निर्देश पर लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी हैं इमारत के संयुक्त मालिक

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राम कृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, तुषार कृष्ण जायसवाल और सुरेश कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि ये चारों आरोपी इमारत के संयुक्त मालिक हैं। अलीगंज थाने में भारतीय न्याय संहिता और उत्तर प्रदेश फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज एक्ट के तहत छह नामजद लोगों समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सीएम के निर्देश पर 4 अधिकारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश सरकार ने बयान जारी कर बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मामले में लापरवाही बरतने वाले चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि इमारत को रहने के लिए मंजूरी मिली थी, लेकिन इसका गैरकानूनी तरीके से व्यावसायिक कामों में इस्तेमाल किया जा रहा था।

See also  Agnipath Scheme Protest: आज भारत बंद, पंजाब से हरियाणा तक हाई अलर्ट, झारखंड में बंद रहेंगे स्‍कूल,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सार्वजनिक जगहों पर पुलिस तैनात

जांच जारी, होगी सख्त कार्रवाई

अलीगंज एसीपी शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इमारत के व्यावसायिक इस्तेमाल और फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। बता दें कि इस भीषण आग में 15 बच्चों की मौत हो गई थी और कई छात्रों ने जान बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी थी।