रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षणार्थी जिला अध्यक्षों को मंगलवार देर शाम अभनपुर और कुरूद के अलग-अलग गांवों में रात्रि विश्राम के लिए भेजा गया। बुधवार दोपहर ये जिला अध्यक्ष गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से मिलेंगे और जनसमस्याओं से रूबरू होंगे।

मंगल भवन में चल रहा प्रशिक्षण शिविर

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित मंगल भवन में चल रहा है। चौथे दिन दोपहर का सत्र समाप्त होने के बाद पांच-पांच जिला अध्यक्षों की टीम को अभनपुर और कुरूद के गांवों के लिए रवाना किया गया।

ग्रामीणों के घर में भोजन और रात्रि विश्राम

पांच जिला अध्यक्षों को अलग-अलग तीन घरों में ठहराने की व्यवस्था की गई। उन्होंने घरवालों के साथ भोजन करना है और वहीं रात्रि विश्राम भी किया। सभी जिला अध्यक्ष मंगलवार रात तक गांवों में पहुंच चुके थे। 

आज दोपहर होगा गांव भ्रमण

बुधवार दोपहर बस इन्हें लेने पहुंचेगी, जिसके बाद ये जिला अध्यक्ष अलग-अलग इलाकों में जाकर गांवों का भ्रमण करेंगे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

See also  कोरबा के लेमरू बनेगा हाथी अभ्यारण्य : मुख्यमंत्री