India vs Ireland 2nd T20: बेलफास्ट। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में रविवार को खेले गए भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच में आयरलैंड ने 1 रन से जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही आयरलैंड ने टी20 सीरीज में भारत का 0-2 से सूपड़ा साफ कर दिया। आयरलैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है।

India vs Ireland 2nd T20: आयरलैंड ने दूसरे टी-20 में भारत को 155 रन का टारगेट दिया है। टीम ने हैरी टेक्टर के अर्धशतक (53) की बदौलत 20 ओवर में 154 रन बनाए। जवाब में भारत ने 153 रन बनाए हैं। जय मूंदड़ा ने संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा को जीरो और श्रेयस अय्यर को 10 पर आउट किया। ईशान किशन 12, अक्षर पटेल 14 और शिवम दूबे 20 रन बनाकर आउट हुए।

India vs Ireland 2nd T20: आयरलैंड के लिए चौथे विकेट के लिए टेक्टर और बेंजामिन कैलिट्ज ने अर्धशतकीय साझेदारी की। भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे प्रिंस यादव ने 3 विकेट लिए। बेलफास्ट में खेला जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। वैभव सूर्यवंशी को फिर डेब्यू का मौका नहीं मिला, जबकि सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव ने टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया।

See also  Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया फुल स्टॉप, सामने आई ये वजह