नवा रायपुर महानदी भवन गृह विभाग की अधिसूचना और सीबीआई जांच

रायपुर। राज्य सरकार ने 16 जून की रात हुए नौग‌ई ट्रिपल मर्डर की CBI जांच की सिफारिश कर दी है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। 2023 में साय सरकार बनने के बाद यह दूसरा मामला है जिसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। इससे पहले पीएससी घोटाले की जांच की सीबीआई को सौंपी जा चुकी है।

16 जून की रात रेत माफियाओं ने एक ही परिवार के भरत सिंह नगेंद्र सिंह और वीरेंद्र सिंह की ट्रैक्टर से कुचल कर जान ले ली थी। उसके बाद से पूरा परिवार सीबीआई जांच मांग कर रहा था। आज उनकी तेरहवीं का कार्यक्रम भी था। आज डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा ने मृतकों के परिजनों से बात की थी।

See also  भगवान श्रीराजीवलोचन के 12 मासी पर्वों का दिव्य श्रृंगार दर्शन बना आस्था का केंद्र