BJP Meeting at Amit Shah Residence: नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर गुरुवार शाम भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। पिछले करीब एक घंटे से जारी इस उच्च स्तरीय मंथन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी मौजूद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आगामी विधानसभा चुनावों और भविष्य की रणनीति को देखते हुए संगठन विस्तार समेत कई बड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की जा रही है। इस बैठक का एक और सबसे बड़ा एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल का संभावित विस्तार माना जा रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस बार मंत्रिमंडल में कई नए और चौंकाने वाले चेहरों को जगह मिल सकती है।

BJP Meeting at Amit Shah Residence: चुनावी राज्यों को लेकर बनेगी रणनीति

संगठन में संभावित बदलाव और विस्तार की चर्चाओं के बीच इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश, गोवा, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश और गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी अपने सांगठनिक ढांचे को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त करना चाहती है।

See also  Bus accident: कटरा के पास तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, ड्राइवर की मौत

सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम के गठन, कुछ राज्यों के प्रभारियों को बदलने और शीर्ष नेतृत्व में संभावित फेरबदल पर अंतिम मुहर लग सकती है। नितिन नबीन की नई टीम का जल्द हो सकता है ऐलानराष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नितिन नबीन अपनी नई टीम की घोषणा करने वाले हैं। इस बैठक में उनकी टीम में शामिल होने वाले नए चेहरों और वरिष्ठ नेताओं की भूमिकाओं को लेकर गहन विचार-विमर्श हो रहा है।