टीआरपी डेस्क। व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले छत्तीसगढ़ समेत देशभर के करोड़ों यूजर्स के लिए एक बेहद जरूरी खबर सामने आई है। दरअसल, व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर लाने की तैयारी में है जिससे आप बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए, सिर्फ एक यूजरनेम के जरिए किसी से भी चैट कर सकेंगे। लेकिन इस नए अपडेट पर अब केंद्र सरकार और मेटा (Meta) के बीच खींचतान शुरू हो गई है।

सरकार की बढ़ी चिंता, मेटा को थमाया नोटिस

मैदानी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने व्हाट्सएप के इस अपकमिंग ‘यूजरनेम’ फीचर के गलत इस्तेमाल और सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। सरकार का मानना है कि इससे साइबर फ्रॉड और फेक प्रोफाइल्स का खतरा बढ़ सकता है।

तीन दिन का अल्टीमेटम: सरकार ने मेटा से तीन दिनों के भीतर इस फीचर की पूरी वर्किंग रिपोर्ट मांगी थी।

लॉन्चिंग पर रोक: साफ तौर पर आदेश दिया गया है कि जब तक सरकार की पूरी समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक इसे भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।

See also  अमेरिका के सभी सरकारी उपकरणों में टिकटॉक इस्तेमाल पर लगाई रोक, प्लेटफॉर्म पर डेटा लीक करने का आरोप

Meta ने दी सफाई

सरकार के इस कड़े रुख के बाद रायपुर के सिविल लाइंस स्थित मंत्रालय से लेकर दिल्ली के गलियारों तक हलचल तेज हो गई। आखिरकार मेटा को खुद सामने आकर ‘X’ (ट्विटर) पर इस मामले में स्थिति साफ करनी पड़ी।

मेटा ने अपनी सफाई में मुख्य रूप से दो बड़ी बातें कही हैं:

पूरी तरह से ऑप्शनल होगा फीचर: कंपनी का कहना है कि यह फीचर अनिवार्य (Compulsory) नहीं होगा। जो लोग पहले की तरह अपने मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप चलाना चाहते हैं, वे वैसे ही चलाते रहेंगे।

अफवाहों पर लगाया विराम

इंटरनेट पर चल रही इन खबरों को कंपनी ने पूरी तरह खारिज कर दिया है कि कोई भी आम यूजर किसी बड़ी हस्ती, नेता या नामी ब्रांड के नाम का यूजरनेम पहले से बुक (Reserve) कर लेगा। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।