रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस खास अभिनंदन समारोह में खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने संजय अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, तकनीकी शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव विशेष रूप से मौजूद रहे।

पतंजलि पीठ का अनुभव छत्तीसगढ़ के आएगा काम: CM साय

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की जमकर तारीफ की। मैदानी सूत्रों के मुताबिक, सीएम ने उनके पुराने अनुभवों को रेखांकित करते हुए कहा कि संजय अग्रवाल लंबे समय से पतंजलि पीठ से जुड़े रहे हैं। उन्हें योग के क्षेत्र का जमीनी और गहरा अनुभव है। उन्होंने कहा कि “संजय अग्रवाल जी के इस विजन और अनुभव का सीधा फायदा हमारे छत्तीसगढ़ के लोगों को मिलेगा। अब प्रदेश के कोने-कोने तक योग सर्वव्यापी होगा। हमारी कोशिश है कि छत्तीसगढ़ का हर नागरिक योग को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करे, जिससे एक स्वस्थ राज्य का निर्माण हो सके।”

See also  CG News: खंभे से टकराई स्‍कूल वाहन, बाल-बाल बची 12 बच्‍चों की जान

राजधानी से लेकर गांवों तक योग को पहुँचाने का लक्ष्य

बता दें कि पदभार संभालते ही अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने भी अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दी हैं। विभागीय दफ्तर के अधिकारियों के साथ अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने संकेत दिए हैं कि जल्द ही रायपुर के बूढ़ातालाब (विवेकानंद सरोवर), घड़ी चौक और नवा रायपुर के प्रमुख उद्यानों में बड़े स्तर पर योग शिविरों की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा, बिलासपुर और जगदलपुर जैसे संभाग मुख्यालयों में भी योग आयोग की गतिविधियों को तेज किया जाएगा, ताकि युवाओं और बुजुर्गों को निरोग रखा जा सके।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।