Heavy monsoon rainfall causing waterlogging on streets in Bilaspur Chhattisgarh
Rainwater accumulates on roads after record breaking rainfall hits Chhattisgarh districts.

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर मानसून की मेहरबानी जारी है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण पिछले 2-3 दिनों से प्रदेश के अधिकांश इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर समेत कई शहरों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बिना छाते या रेनकोट के घर से निकलना भी अब मुश्किल हो गया है।

इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश में जमकर बादल बरसे हैं। राजिम में 19 सेंटीमीटर और दुर्ग में 18 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा रायपुर, राजनांदगांव और पाटन में 15-15 सेंटीमीटर बारिश हुई है। गोबरा नवापारा और माना में 14-14 सेंटीमीटर पानी गिरा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी है, जिससे बांधों और जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ गया है।

8 जुलाई तक राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों तक मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि 8 जुलाई से प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। रायपुर में भी अगले कुछ दिन आकाश में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर चलता रहेगा।

See also  CGPSC scam case: राज्यपाल के पूर्व सचिव IAS अमृत खलको यहां पहुंची CBI , जांच जारी

जिलों के लिए अलग-अलग अलर्ट

प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में अलर्ट जारी किया है। धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बिलासपुर और कोरबा सहित कई जिलों में रेड अलर्ट है। यहाँ तेज हवाओं और आकाशीय बिजली के साथ भारी बारिश का अंदेशा है। बीजापुर, बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में ऑरेंज और यलो अलर्ट के साथ सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने और बेवजह बाहर न निकलने की अपील की है।