Bankipur Assembly By-election: पटना/ बांकीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा खाली की गई बांकीपुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव में कैंडिडेट बदल दिया है। भाजपा के घोषित पहले कैंडिडेट अभिषेक सिन्हा बंटी ने नॉमिनेशन के 24 घंटे के अंदर पारिवारिक कारणों से चुनाव से हटने का ऐलान कर दिया। अभिषेक बंटी के मैदान छोड़ते ही पार्टी ने मात्र 28 साल के नौजवान कार्यकर्ता नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बना दिया है।

Bankipur Assembly By-election: एक दिन पहले किया था नामांकन

एक दिन पहले ही गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी ने अपना नामांकन दाखिल किया था। उनके नामांकन वापस लेने के फैसले पर बिहार बीजेपी नेतृत्व की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अभिषेक कुमार सिन्हा (बंटी) के नामांकन के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे, जिनमें जेडी(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, एलजेवी की सांसद शांभवी चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के नाम शामिल हैं।

See also  ओएमजी: नशे की लत ने ले ली जान,शराब समझ कर पी लिया सेनेटाइजर, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

Bankipur Assembly By-election: कब होंगे उपचुनाव

बता दें कि भाजपा ने 7 जुलाई को बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर अभिषेक कुमार बंटी के नाम की घोषणा की थी। यह सीट पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई को होगा और 3 अगस्त को परिणाम जारी किए जाएंगे।

Bankipur Assembly By-election: जनसुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर उर्फ पीके भी इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 जुलाई को प्रशांत किशोर अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। ऐसे में अब प्रशांत किशोर को भाजपा की ओर से नीरज कुमार सिन्हा से टक्कर मिलेगी।