पेट्रोल पंप पर ईंधन विकल्प की सुविधा।

टीआरपी डेस्क। देशभर के पेट्रोल पंपों पर जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सरकार इस प्रस्ताव पर विचार कर रही हैं कि अब E-20 पेट्रोल के साथ-साथ सामान्य पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जाए, ताकि वाहन मालिक अपनी गाड़ी की जरूरत के अनुसार ईधन चुन सकें

वाहनों के माइलेज में आ रही हैं कमी


पिछले कुछ समय से कई वाहन चालकों ने यह बात सामने रखी है कि E-20 पेट्रोल से उनकी गाड़ियों का माइलेज थोड़ा कम हो गया है। पुरानी गाड़ियों के मालिकों को इसे लेकर काफी परेशानी हो रही है। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए सरकार अब सभी संबंधित पक्षों से राय ले रही है ताकि ग्राहकों की चिंताओं को दूर किया जा सके।

सरकार के लिए बड़ी चुनौती


यदि सरकार दोनों तरह के पेट्रोल उपलब्ध कराने का फैसला करती है, तो सबसे बड़ी चुनौती इनकी कीमतें तय करने की होगी। दोनों प्रकार के ईंधन की उत्पादन लागत अलग-अलग होती है। फिलहाल तेल कंपनियां E-20 पेट्रोल को बहुत कम लाभ पर या नुकसान उठाकर बेच रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार यदि बाजार की स्थितियां सामान्य होती हैं, तो आने वाले समय में E-20 पेट्रोल की कीमतों में 10 रुपये तक की कमी आ सकती है।

See also  खुशखबरी: मुंबई के कल्याण-डोंबिवली में मिले ओमिक्रॉन का पहला मरीज हुआ निगेटिव,निजी मर्चेंट नेवी जहाज में था इंजीनियर

पंप संचालकों को करना होगा अतिरिक्त निवेश


पेट्रोल पंपों पर दोनों तरह के ईंधन रखने के लिए अलग से डिस्पेंसर यानी तेल भरने वाली मशीनें लगाने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए पंप संचालकों को अतिरिक्त निवेश करना होगा, जो इस योजना का एक अहम हिस्सा है। अभी अधिकतर जगहों पर केवल E-20 पेट्रोल और कुछ प्रीमियम ब्रांड ही उपलब्ध हैं।

सरकार जल्द ही सभी पक्षों के सुझावों के आधार पर अंतिम फैसला लेगी। यदि यह विकल्प लागू होता है, तो देश भर के वाहन मालिकों को ईंधन भरवाते समय अपनी पसंद का तेल चुनने का हक मिल जाएगा।