vijay sharma meeting
'Tiranga Yatra' to be held in Naxal-free villages

रायपुर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए बड़े ऐलान किए हैं। अब नक्सल मुक्त हुए गांवों में 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकलेगी और प्रत्येक गांव को विकास के लिए 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

इसके अलावा जेल में बंद पूर्व नक्सलियों की रिहाई के लिए विधिसम्मत समीक्षा की जाएगी। इसके लिए विधि विभाग की सहायता से अभियोजन अधिकारियों और शासकीय वकीलों की टीम बनाई जाएगी तथा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा संबंधित जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में होगी।

शनिवार को मंत्रालय में गृह विभाग की समीक्षा बैठक में डिप्टी सीएम ने कई निर्देश दिए:

  1. तिरंगा यात्रा: 15 अगस्त को सभी नक्सल मुक्त गांवों में तिरंगा यात्रा और ध्वजारोहण होगा। उद्देश्य – राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का संदेश
  2. विकास राशि: पूर्व के अति नक्सल प्रभावित और अब नक्सल मुक्त गांवों के लिए प्रत्येक गांव को 1-1 करोड़ रुपये। प्रथम चरण में सुकमा 20, बीजापुर 20 और नारायणपुर 10 गांव यानी कुल 50 गांवों का चयन
  3. आवास: नक्सल पीड़ित एवं पुनर्वासित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के विशेष प्रावधानों के तहत घर
  4. स्मारक: नक्सली हिंसा से प्रभावित प्रमुख स्थानों पर सामुदायिक स्मारक बनेंगे
  5. सहायता: शहीद जवानों और मृत नागरिकों के परिजनों को शासन की सभी सहायता समय पर मिलेगी
See also  Mrs India Inc Season 4: छत्तीसगढ़ की बहु को मिला मिसेज इंडिया का खिताब, बेबाक प्रदर्शन से जीता दिल

जेल में बंद पूर्व नक्सलियों पर क्या कहा

विजय शर्मा ने कहा कि जिन नक्सल मामलों में जनहानि नहीं हुई है, उनमें जेल में निरुद्ध आरोपियों के प्रकरणों की विधिसम्मत समीक्षा कर रिहाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाए।

इसके लिए विधि विभाग की मदद से अभियोजन अधिकारियों और शासकीय वकीलों की टीम बनेगी, प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में होगी

पुनर्वास और सुरक्षा को लेकर अन्य निर्देश

  • आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं को पुनर्वास नीति के तहत घोषित प्रोत्साहन राशि 1 माह के भीतर देना
  • नक्सल पीड़ितों एवं पुनर्वासितों का डिजिटल डैशबोर्ड तैयार करना
  • माओवादियों द्वारा लूटे गए हथियारों की बरामदगी के लिए अंतरराज्यीय समन्वय बढ़ाना। इस बैठक में गृह विभाग, पुलिस विभाग और नक्सल प्रभावित जिलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।