नक्सली डंप में सोने के बिस्किट सहित हथियार बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता
नक्सली डंप में सोने के बिस्किट सहित हथियार बरामद, सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता

CG Naxal News: दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले में बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल से सुरक्षा बलों ने बड़ा नक्सली डंप बरामद किया है। सरेंडर कर चुके एक नक्सली की निशानदेही पर चलाए गए अभियान में नक्सलियों के छिपाए गए सोने के बिस्किट, ​हथियार समेत लाखों रुपए केस बरामद हुए हैं।

CG Naxal News: जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली से मिली सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने बारसूर थाना क्षेत्र के तोड़मा गांव के जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्चिंग के दौरान जवानों को जमीन के भीतर छिपाकर रखा गया एक ड्रम मिला. जब ड्रम को खोला गया, तो उसमें बड़ी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई। नक्सलियों ने इस डंप को बेहद गोपनीय तरीके से जमीन के अंदर छुपाकर रखा था।

CG Naxal News: सोने के बिस्किट सहित हथियारों का जखीरा भी जब्त

पुलिस ने मौके से सोने के बिस्किट, नकद राशि, हथियार, बंदूक, कारतूस और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। बरामद सामग्री को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह डंप नक्सल संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण था और इसका इस्तेमाल भविष्य की गतिविधियों में किया जा सकता था।

See also  Mahadev Satta App: सीजी पुलिस के कांस्टेबल भीम सिंह यादव के घर पहुंची ईडी, लटका मिला ताला, पत्नी परिवार समेत फरार