डॉ. ममता साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला।

CG Women Commission : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को आधिकारिक रूप से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, त्वरित न्याय और सशक्तिकरण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

राज्य महिला आयोग के शीर्ष पद पर नियुक्ति प्रदेश की महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह आयोग महिलाओं से जुड़े घरेलू हिंसा, शोषण और कानूनी अधिकारों के विवादों के समाधान में मुख्य कड़ी है, इसलिए इस नियुक्ति से राज्य की महिलाओं को न्याय मिलने की गति और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है।

जवाबदेही के साथ काम करेगा महिला आयोग

शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में डॉ. ममता साहू ने विधिवत कार्यभार संभाला। इस दौरान उन्होंने आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर काम की कार्यप्रणाली को समझा। उन्होंने अपने संबोधन में स्पष्ट किया कि आयोग महिलाओं की शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निराकरण के लिए पूरी जवाबदेही के साथ काम करेगा।

See also  फर्जी डिग्री से मरीजों का कर रहा था इलाज, फ्रॉड गिरोह ने पुणे के अनजान विद्यापीठ से दिलाई थी एमबीबीएस की डिग्री

व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया समेत रायपुर नगर निगम के कई पार्षद और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। डॉ. साहू ने आयोग के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर कार्यालयीन व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए।

कार्यभार संभालने के बाद अब डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में आयोग महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा करेगा। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में आयोग के कार्यक्षेत्र और सक्रियता में विस्तार देखने को मिलेगा, जिससे प्रदेश की पीड़ित महिलाओं को राहत मिल सकेगी।

1 – छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किसे चुना गया और नियुक्ति किसने की

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा.ममता साहू को चुना गया है। राज्य सरकार ने नई अध्यक्ष की नियुक्ति की है।

2 – राज्य महिला आयोग की निवृतमान अध्यक्ष कौन है

See also  Jagannath Rath Yatra: भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानें रथ यात्रा से जुड़ी 2 पौराणिक कथाएं

राज्य महिला आयोग की निवृतमान अध्यक्ष डा.किरणमयी नायक हैं, डा.नायक ने दो कार्यकाल 2020 से 2023 और 2023 से 2026 तक अध्यक्ष का कार्यभार संभाला।

3 – नई नियुक्त अध्यक्ष ने कब पदभार संभाला

महिला आयोग की नई अध्यक्ष डा.ममता साहू ने 14 जुलाई 2026 को शास्त्री चौक स्थित महिला आयोग के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।

4 – महिला आयोग के मुख्य कार्य क्या हैं

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के मुख्य कार्य महिलाओं के अधिकारों का संरक्षण करन और उत्पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाना है।

5 – पदभार ग्रहण के दौरान कौन कौन उपस्थित रहे

डा.ममता साहू के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने के दौरान हस्तशिल्प बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, राज्य महिला आयोग की सदस्य सरला कोसरिया उपस्थित रहीं।