छत्तीसगढ़ विधानसभा में दवा खरीद मुद्दे पर घमासान, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जवाब
छत्तीसगढ़ विधानसभा में दवा खरीद मुद्दे पर घमासान, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जवाब

No-confidence motion defeated : छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाया गया 136 बिंदुओं वाला अविश्वास प्रस्ताव 14 घंटे की मैराथन चर्चा के बाद ध्वस्त हो गया। बहस दोपहर 12.10 बजे शुरू होकर शनिवार सुबह 2.30 बजे तक चली। जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता के जनादेश के खिलाफ है।

14 घंटे चली चर्चा, देर रात गिरा प्रस्ताव

No-confidence motion defeated : विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर शुक्रवार दोपहर से चर्चा शुरू हुई। विपक्ष ने 136 बिंदुओं पर सरकार को घेरा।
लंबी बहस के बाद रातभर चली चर्चा के बाद प्रस्ताव गिर गया। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी आरोपों का जवाब दिया।

सीएम साय का जवाब: “अविश्वास जनता पर है”

No-confidence motion defeated : मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष बताए कि उसे अविश्वास किस पर है? 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान बेचने वाले 25 लाख किसानों पर, महतारी वंदन से लाभान्वित 70 लाख महिलाओं पर, या विकास के पक्ष में वोट करने वाली जनता पर?

See also  रसोई गैस के दाम बढ़ाने के विरोध में महिला कांग्रेस का हल्ला बोल, चूल्हा में खाना पकाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध

उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा, लोकसभा और नगरीय निकाय चुनावों में जनता ने भाजपा को स्पष्ट जनादेश दिया है। ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव जनता के निर्णय का अपमान है। साय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता का विश्वास पहले ही खो चुकी है और अब राजनीतिक हताशा दिखा रही है।

ढाई साल की उपलब्धियां गिनाईं

No-confidence motion defeated : मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने PM मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारा है। प्रमुख बिंदु:

किसान और सिंचाई : किसानों को 2 साल का 3716 करोड़ बोनस, सिंचाई क्षमता बढ़ाई, 11 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं को मंजूरी।

महिला सशक्तिकरण : महतारी वंदन योजना के तहत 18,800 करोड़ से अधिक की राशि वितरित। 10.40 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनीं। संपत्ति पंजीयन में महिलाओं को शुल्क में रियायत।

वित्तीय प्रबंधन : पिछली सरकार पर बिना बजट प्रावधान के घोषणा का आरोप। वर्तमान सरकार ने राजस्व बढ़ाया, वित्तीय अनुशासन लागू किया। वाणिज्यिक कर, आबकारी, पंजीयन और खनिज राजस्व में वृद्धि का दावा।

See also  एल्बेंडाजोल दवा के कई बैच फेल, स्वास्थ्य केंद्रों से वापस मंगाई गई दवा

आदिवासी विकास और नक्सलवाद पर दावा

No-confidence motion defeated : सीएम ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये प्रति बोरा किया गया। चरणपादुका योजना फिर शुरू हुई।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 6691 गांवों में काम चल रहा है। PM जनमन योजना से विशेष पिछड़ी जनजातियों तक सुविधाएं पहुंच रही हैं।

नक्सलवाद पर कहा कि केंद्र-राज्य की संयुक्त रणनीति से समस्या कमजोर हुई। रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट, 9 नए साइबर थाने शुरू, 5 और बन रहे हैं।

रोजगार, उद्योग और नई तकनीक

पुलिस में ढाई साल में 7 हजार भर्ती, इतने ही पदों पर आगे भर्ती होगी। कौशल विकास में 22 हजार युवाओं को प्रशिक्षण।
राज्य में AI मिशन, AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, AI-SEZ और डेटा सेंटर पार्क विकसित हो रहे हैं। नई औद्योगिक नीति से 1.74 लाख रोजगार सृजन का अनुमान।

ऊर्जा, खनिज, शिक्षा और स्वास्थ्य

ऊर्जा : 3 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव। PM सूर्य घर योजना में *76 हजार घरों में सौर संयंत्र। 12 लाख उपभोक्ताओं का 910 करोड़ सरचार्ज माफ।

See also  राजधानी में 3 मई तक प्रभावशील रहेगी धारा 144, आदेश जारी

खनिज : 2025-26 में 16,737 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व। DMF से 82 हजार विकास कार्य पूरे।

शिक्षा : युक्तियुक्तकरण से शिक्षकविहीन स्कूलों की समस्या दूर। नवा रायपुर एजुकेशन हब, ओरछा-जगरगुंडा में एजुकेशन सिटी।

स्वास्थ्य : 91% से अधिक नागरिकों को आयुष्मान कार्ड। 5 नए मेडिकल कॉलेज शुरू होने से कुल संख्या 21 और MBBS सीटें 2900 होंगी।

मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि विपक्ष का प्रस्ताव तथ्यों और जनभावनाओं से कटा हुआ है। सरकार की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है और इसी भरोसे से “विकसित छत्तीसगढ़” का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।