रायपुर में राजीव भवन घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन चलाती पुलिस
रायपुर के शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट पर प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का उपयोग करती पुलिस बल।

Raipur News : दिल्ली में राहुल गांधी के PM आवास घेराव के विरोध में आज छत्तीसगढ़ में भाजपा नेता कांग्रेस दफ्तर का घेराव करने निकले हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने की कोशिश की, तो पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। पानी की तेज बौछारों के बावजूद कार्यकर्ता मौके पर डटे रहे और नारेबाजी करते रहे। वहीं, भाजपा के इस घेराव के बाद कांग्रेस नेता भी प्रदर्शन करेंगे। राजीव भवन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी जुट गए हैं।

घेराव को देखते हुए एहतियातन ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन और वैकल्पिक मार्गों को लेकर एडवाइजरी जारी की है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि कांग्रेस भवन जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। शंकर नगर टर्निंग प्वाइंट पर बैरिकेडिंग की गई। यहां आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आवश्यकता होने पर ही प्रभावित मार्गों का उपयोग करें। वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

See also  होली पर चढ़ा पुष्पा का बुखार, "मैं झुकेगा नहीं, होली खेलेगा" टी-शर्ट्स की बढ़ी मांग, वहीं शराब दुकानों में लगी लंबी कतार

कांग्रेस ने मंगलवार को किया था प्रदर्शन
इससे पहले दिल्ली में पीएम आवास के बाहर मंगलवार दोपहर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिसके बाद राहुल गांधी के समर्थन में अब छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भी लोकभवन के पास प्रदर्शन किया। विरोध करने पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकभवन के गेट तक बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद वहां धक्का-मुक्की और अफरातफरी का माहौल बन गया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।