राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय) पर भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले और उसके बाद कांग्रेस नेताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय) पर भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले और उसके बाद कांग्रेस नेताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

CG NEWS: जंतर-मंतर पर राहुल गांधी को पुलिस द्वारा पकड़े जाने के विरोध से शुरू हुआ राजनीतिक विवाद छत्तीसगढ़ में उग्र रूप ले चुका है। राजीव भवन (कांग्रेस मुख्यालय) पर भाजपा कार्यकर्ताओं के कथित हमले और उसके बाद कांग्रेस नेताओं पर दर्ज गैर-जमानती धाराओं के खिलाफ चल रहा अनिश्चितकालीन धरना फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

रायपुर के खम्हारडीह थाने के सामने रातभर चले इस आंदोलन के बाद शुक्रवार सुबह पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक हुई। पुलिस द्वारा लिखित में सभी मांगें मानने और दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर 7 दिनों के भीतर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदर्शन को एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का ऐलान किया।

कांग्रेस की 3 प्रमुख मांगें जिन पर बनी सहमति

भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर: राजीव भवन (कांग्रेस भवन) पर हमला करने वाले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर काउंटर FIR दर्ज की जाए।

घायलों का मेडिकल परीक्षण: बीजेपी हमले में घायल हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का डॉक्टरी मुलाहिजा कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।

See also  ब्रेकिंग निर्भया केसः सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुकेश की अर्जी, अब फांसी तय

गैर-जमानती धाराओं की समीक्षा: कांग्रेस के 12 नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगाई गई गंभीर गैर-जमानती धाराओं की विवेचना कर उन्हें हटाया जाए।

आंदोलन के दौरान खम्हारडीह थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेता रातभर थाने के बाहर जमे रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

शुक्रवार सुबह हुई उच्चस्तरीय बैठक में पुलिस की ओर से मध्य जोन DCP तारकेश्वर पटेल, नॉर्थ जोन DCP दीपमाला कश्यप, ADCP आदित्य पांडे और ACP पूर्णिमा लांबा मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस की ओर से दीपक बैज, सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू, सुशील आनंद शुक्ला, सत्यनारायण शर्मा और कुलदीप जुनेजा शामिल हुए।

दीपक बैज का तीखा हमला:

बैज ने कहा, “हम चुप बैठने वाले नहीं हैं, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। बीजेपी की यह कार्रवाई पूरी तरह से बदले की भावना से प्रेरित है। कांग्रेस इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।”

भूपेश बघेल की चेतावनी:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर सुनियोजित हमला किया गया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि “भाजपा सरकार कुछ ही महीनों की मेहमान है, इसलिए अधिकारी निष्पक्ष काम करें।”

See also  छत्तीसगढ़ के लिए 2 अहम फैसले, GSTAT का होगा गठन, नया रायपुर में बनेगा CFC…

FAQ

प्रश्न 1: कांग्रेस ने रायपुर में अनिश्चितकालीन धरना क्यों शुरू किया था?

उत्तर: कांग्रेस नेताओं पर दर्ज FIR और गैर-जमानती धाराओं के विरोध में तथा राजीव भवन पर हमला करने वाले भाजपाइयों पर काउंटर FIR की मांग को लेकर खम्हारडीह थाने के सामने आंदोलन शुरू किया गया था।

प्रश्न 2: पुलिस और कांग्रेस नेताओं की बैठक में क्या फैसला हुआ?

उत्तर: पुलिस ने कांग्रेस की तीनों प्रमुख मांगों पर लिखित सहमति दी और 7 दिनों के भीतर दोषी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

प्रश्न 3: कांग्रेस पार्टी की तीन प्रमुख मांगें क्या थीं?

उत्तर: 1 हमलावर भाजपाइयों पर FIR दर्ज हो। 2. घायल कांग्रेसियों का मेडिकल कराकर कार्रवाई हो। 3. कांग्रेस नेताओं पर लगी गैर-जमानती धाराओं की विवेचना कर उन्हें हटाया जाए।

प्रश्न 4: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्रवाई को लेकर क्या बयान दिया?

उत्तर: दीपक बैज ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि “हम चुप नहीं बैठेंगे, हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। बीजेपी की इस दमनकारी कार्रवाई का कानूनी और राजनीतिक रूप से मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।”

See also  टूटेगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, खेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, JLN स्टेडियम की जगह बनेगी स्पोर्ट्स सिटी 

प्रश्न 5: लिखित आश्वासन मिलने के बाद कांग्रेस का अगला कदम क्या है?

पुलिस द्वारा 7 दिनों का समय मांगे जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आंदोलन को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। कार्रवाई न होने पर आंदोलन फिर शुरू होगा।