EOW team investigating medical store in Dhamtari Chhattisgarh
धमतरी के नया बस स्टैंड क्षेत्र स्थित मेडिकल प्रतिष्ठान में जांच करती EOW की टीम।

Dhamtari EOW Action: छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर के नया बस स्टैंड क्षेत्र स्थित एक मेडिकल प्रतिष्ठान पर शुक्रवार सुबह आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जांच की। टीम के पहुंचते ही इलाके में हलचल मच गई और स्थानीय व्यापारियों के बीच भी कार्रवाई को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वर्ष 2004 में संचालित लोक कला जत्था योजनाओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के तहत की गई है।

पुराने वित्तीय लेनदेन की जांच

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान संबंधित मेडिकल प्रतिष्ठान से जुड़े कुछ वित्तीय लेनदेन और दस्तावेज एजेंसी के संज्ञान में आए थे। इसी आधार पर इओडब्लू की टीम ने प्रतिष्ठान पहुंचकर आवश्यक जांच प्रक्रिया शुरू की। जांच के दौरान अधिकारियों ने रिकॉर्ड और अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण किया तथा संबंधित पक्ष से आवश्यक जानकारी भी ली।

कुछ दस्तावेज जांच के लिए साथ ले गई टीम

बताया जा रहा है कि कार्रवाई पूरी होने के बाद इओडब्लू की टीम कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ जांच के लिए लेकर रवाना हुई। इन दस्तावेजों की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, एजेंसी ने जब्त किए गए दस्तावेजों या जांच के दायरे में शामिल व्यक्तियों के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

See also  करोड़ों कैश और गहनों के साथ अवैध शराब जब्त

आधिकारिक बयान का इंतजार

इओडब्लू की ओर से फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच एजेंसी उपलब्ध दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि मामले में किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता सामने आती है या नहीं। फिलहाल जांच जारी है और एजेंसी की आधिकारिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।