नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, क्रिमिनल केस भी दर्ज होगा, एक्शन में मोदी सरकार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के 47 अफसर बर्खास्त, क्रिमिनल केस भी दर्ज होगा, एक्शन में मोदी सरकार

nta 47 officers Dismissed: नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्रालय ने NTA के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। मी​डिया सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। बर्खास्त अधिकारियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज किया जाएगा। बता दें कि एक दिन पहले सरकार ने गुरुवार को 17 सीनियर अधिकारियों के तबादले और प्रमोशन के आदेश जारी किए थे।

सबसे बड़ा फेरबदल शिक्षा मंत्रालय में हुआ था। यहां 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के हायर एजुकेशन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया था। वे मौजूदा सचिव विनीत जोशी की जगह लेंगे। जबकि विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय सचिव बना दिया गया है। इसके अलावा 1995 बैच के IAS अधिकारी टी.के. अनिल कुमार को पदोन्नत कर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

nta 47 officers Dismissed: नीट पेपर लीक केस और संसद क्या हुआ.. आज की पूरी टाइमलाइन

  1. कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में CJP प्रतिनिधिमंडल से मुलाकता
See also  विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों के बीच निर्वाचन आयोग रविवार को करेगा संवाददाता सम्मेलन

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (न्यूट्रल वेन्यू) में CJP प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ लगभग 2 घंटे बातचीत हुई। CJP ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, पीड़ित परिवारों को मुआवजे और छात्रों पर दर्ज केस/FIR वापस लेने की मांग रखी। सरकार दो मांगों (मुआवजा और FIR वापसी) पर सैद्धांतिक रूप से सहमत हुई, जबकि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर आगे चर्चा के लिए समय मांगा।

  1. राहुल गांधी ने क्या कहा?

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश का परीक्षा सिस्टम पूरी तरह चरमरा चुका है और यह अमीर लोगों के हाथों बिक रहा है, जिससे करोड़ों छात्रों का भविष्य खतरे में है।

राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए स्पष्ट किया कि विपक्ष चर्चा के लिए तभी तैयार होगा जब शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लिया जाए। प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की जवाबदेही तय हो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद छात्रों से इस विषय पर माफी मांगें।

  1. संसद में भारी हंगामा
See also  हिमाचल प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका, आनंद शर्मा ने छोड़ा संचालन समिति के अध्यक्ष का पद

विपक्षी सांसदों ने नीट पेपर लीक, छात्रों पर लाठीचार्ज और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) में जोरदार हंगामा किया। विपक्ष के ‘नीट पर चर्चा करो’ के नारों और प्रदर्शन के कारण सदन में प्रश्नकाल और अन्य कार्यवाही बार-बार बाधित हुई।

  1. NTA पर कड़ी गाज: 47 अफसर बर्खास्त

शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के 47 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। बर्खास्त किए गए अफसरों के खिलाफ आपराधिक मामला (Criminal Case) दर्ज करने के आदेश दिए गए।

  1. 17 वरिष्ठ अधिकारियों के ट्रांसफर/प्रमोशन

1994 बैच के IAS नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव बनाया गया।1995 बैच के IAS टीके अनिल कुमार को स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।

  1. सख्त कानून व फास्ट ट्रैक कोर्ट का ऐलान

देर रात जारी मैसेज में प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि पेपर लीक रोके जाने और दोषियों को सख्त सजा देने के लिए संसद में बिल लाया जाएगा। मामलों के जल्द निपटारे के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।

See also  बेटे ही नहीं बेटियों के साथ भी मनाएं लोहड़ी, बेटियों को भी दें खास गिफ्ट