प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है।

Dharmendra Pradhan Resignation: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि बढ़ते जनदबाव और राजनीतिक मजबूरी में लिया गया फैसला है।

छात्र आंदोलन को लेकर सरकार पर साधा निशाना

दीपक बैज ने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के कई शहरों तक छात्र और युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, केंद्र सरकार ने उनकी मांगों पर बातचीत करने के बजाय सख्त रवैया अपनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया गया। बैज के मुताबिक, सरकार ने संवाद की जगह दमन का रास्ता चुना।

प्रधानमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए लिया गया फैसला

दीपक बैज ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किसी नैतिक जिम्मेदारी के तहत नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से प्रधानमंत्री की कुर्सी पर राजनीतिक संकट खड़ा हो गया था। बैज ने आरोप लगाया कि बढ़ते जनदबाव और सरकार पर बन रहे राजनीतिक दबाव को देखते हुए प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार बचाने के लिए धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा।

See also  CG Jal Jeevan Mission: क्या अब बुझेगी छत्तीसगढ़ के गांवों की प्यास? केंद्र से 700 करोड़ मिलने के संकेत

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से उठाए सवाल

कांग्रेस का कहना है कि शिक्षा और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए। पार्टी ने आरोप लगाया कि लंबे समय तक छात्रों की मांगों की अनदेखी की गई। यही वजह है कि देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हुए।