भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट
भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट

IND Vs ZIM 2nd T20: हरारे। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद भारत ने पहली टी-20 सीरीज जीत ली है। हरारे में खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 219 रन बनाए।

जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 119 रन पर सिमट गई। ईशान किशन ने 44 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए। गेंदबाजी में अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट लिए। प्रिंस यादव और यश ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।

भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभिषेक शर्मा 8 और वैभव सूर्यवंशी 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर (25) ने तीसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। फिर ईशान और तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी कर भारत को 219 रन तक पहुंचाया।

See also  Under 19 World Cup: लगातार 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया

220 का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे से कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट (32) को आउट कर टी-20 इंटरनेशनल में अपना पहला विकेट लिया। प्रिंस यादव ने बेन करन और कप्तान सिकंदर रजा को पवेलियन भेजा। जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में 129 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।