Chhattisgarh BJP Sahyog Kendra: छत्तीसगढ़ भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में की शुरुआत एक बार फिर बीजेपी सहयोग केंद्र की शुरूआत होने जा रही है। 3 अगस्त से 7 अगस्त तक लगातार 5 दिनों तक राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे। इसके साथ ही संबंधित मामलों के समाधान के लिए आवश्यक पहल भी की जाएगी।
5 दिन तक दोपहर 3 से 5 बजे होगी सुनवाई
सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि 3 अगस्त से 7 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक अलग-अलग मंत्री प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं और नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
पहले कराना होगा पंजीयन
सहयोग केंद्र में आने वाले कार्यकर्ताओं को दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीयन कराना होगा। इसके बाद उन्हें टोकन दिया जाएगा। उसी टोकन के आधार पर क्रमवार सुनवाई की जाएगी।
किस दिन कौन मंत्री रहेंगे मौजूद
3 अगस्त – मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
4 अगस्त – स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
5 अगस्त – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
6 अगस्त – राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
7 अगस्त – कृषि मंत्री रामविचार नेताम


