Former Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel addressing Congress protest outside ED office in Raipur
रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन के दौरान जनसभा को संबोधित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपस्थित कांग्रेस नेता।

CG Congress Protest: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी दफ्तर के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

“भाजपा की चाटुकारिता बंद करे ईडी, सरकार बदलने वाली है”: भूपेश

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के इशारे पर ईडी जानबूझकर कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रही है। बघेल ने चेतावनी देते हुए कहा कि “भाजपा की चाटुकारिता करने वाली ईडी संभल जाए, सरकार बदलने वाली है।” उन्होंने कहा कि अधिकारी गलत काम करना और विपक्ष के खिलाफ षड्यंत्र रचना बंद करें, क्योंकि कानून से बढ़कर कोई नहीं है और सभी का हिसाब लिया जाएगा।

See also  टीआरपी लाइव: सोनिया,राहुल और सीएम भूपेश बघेल ने किया राजीव गांधी किसान न्याय योजना का आगाज,एक क्लिक में किसानों के खातों में आए 1500 करोड़

प्रदेश में अवैध वसूली का आरोप, ईडी की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस समय प्रदेश में कोयला, रेत और शराब में खुलेआम अवैध वसूली हो रही है। शराब में ओवर रेटिंग की जा रही है, लेकिन ईडी इन मामलों पर कार्रवाई करने का साहस क्यों नहीं दिखा रही है? उन्होंने कहा कि युवा अब सरकार के अत्याचार और ईडी-सीबीआई की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। रामगोपाल अग्रवाल के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर खड़ी है।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, विधायक संगीता सिन्हा, हर्षित स्वामी बघेल, रामकुमार यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FAQ

प्रश्न 1: कांग्रेस ने रायपुर में ईडी दफ्तर का घेराव किस वजह से किया?

उत्तर: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ईडी द्वारा दर्ज मुकदमे और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में यह घेराव किया गया।

See also  कोरोना वायरस: ट्रेन के आइसोलेशन वार्ड में रखे जाएंगे संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

प्रश्न 2: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी और जांच एजेंसियों को क्या चेतावनी दी?

उत्तर: उन्होंने कहा कि ईडी भाजपा की चाटुकारिता बंद करे और गैर-कानूनी काम व षड्यंत्र रचना छोड़े, क्योंकि सरकार बदलने वाली है।

प्रश्न 3: भूपेश बघेल ने वर्तमान प्रदेश सरकार पर क्या मुख्य आरोप लगाए?

उत्तर: उन्होंने राज्य में कोयला, रेत और शराब में अवैध वसूली तथा शराब की ओवर रेटिंग का आरोप लगाया।

प्रश्न 4: यह प्रदर्शन रायपुर में किस स्थान पर आयोजित किया गया था?

उत्तर: यह प्रदर्शन नेताजी सुभाष स्टेडियम स्थित ईडी (ED) कार्यालय के सामने आयोजित किया गया था।

प्रश्न 5: इस प्रदर्शन में कौन-कौन से प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल हुए?

उत्तर: प्रदर्शन में पूर्व सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू, संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला और कई विधायक व कार्यकर्ता शामिल हुए।