0 खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का अभियान

Action taken against 13 shops: टीआरपी न्यूज। नागरिकों को उच्च गुणवत्तायुक्त औषधियां उपलब्ध हो सके, इसके लिए पिछले एक सप्ताह में 77 औषधि दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें से 13 दुकानों में नियमों का उल्लंघन और अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की गई।


इन दुकानों पर की गई कार्रवाई


13 फर्मों में क्रमशः खत्री मेडिकल स्टोर्स कवर्धा , शारदा मेडिकल स्टोर्स कवर्धा , ओम चंद्रवंशी मेडिकल स्टोर्स कवर्धा , कृष्ण मेडिकल स्टोर्स कवर्धा , रियाण पूर्ण मेडिकल स्टोर्स कवर्धा, आकाश मेडिकल स्टोर्स कोंडागांव, धन्वन्तरि मेडिकल भिलाई, संजीवनी मेडिकल पिथौरा, श्रीराम मेडिकल कांकेर, निषाद मेडिकल बलौदाबाजार, वेलकरे मेडिकल सोमनी राजनांदगाव, वेद मेडिकल बसना , सत्यम मेडिकल बसना में अनियमितता पाई गई। उक्त निरीक्षण किए गए फर्माे में से कुल 8 फर्माे में CCTV कैमरा इनस्टॉल नहीं पाया गया, जिन्हे 7 दिवस के भीतर इनस्टॉल करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तरह विभाग द्वारा कुल 05 ब्लड सेंटर्स और 4 निर्माण इकाईयों का निरीक्षण करके रिपोर्ट मुख्यालय भेजी गई।

See also  Naxalite Attack in Pakhanjur During Voting : चुनाव के दौरान पुलिस नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, किसान को गोली लगने की खबर, सर्चिंग अभियान जारी


निर्धारित से अधिक कीमत


उल्लेखनीय है कि जन सामान्य को उचित कीमतों पर औषधि उपलब्ध कराने छत्तीसगढ स्टेट फार्मास्युटिकल प्राईस मॉनिटरिंग एण्ड रिसोर्स युनिट सोसाइटी(CGPMRU),, ड्रग प्राईस कंट्रोल ऑर्डर (डी0पी0सी0ओ0) के प्रावधानों को लागू कराते हुए दवाओं की अधिसूचित कीमतों की निगरानी करना मुख्य कार्य है। इस सप्ताह यूनिट द्वारा 04 फर्माे का निरीक्षण किया गया। जिसमे एक दवा की कीमत तय मूल्य से अधिक पाई गई। निर्माता कंपनी पर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही हेतु नेशनल फार्मास्युटिकल प्राईसिंग आथॉरिटी(NPPA) दिल्ली के IPDMS पोर्टल में प्रकरण दर्ज किया गया है।