युवती की हत्या
बिलासपुर में युवती की हत्या के बाद भड़के लोगों ने घेरा IG और SP कार्यालय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 2 दिन पहले हुई एक महिला की निर्मम हत्या के बाद लोग न्याय की मांग करते हुए सड़क पर उतर आए हैं. दरअसल, दो दिन पहले हुई इस हत्या के मामले में पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं, जिसकी वजह से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है और अब लोगों ने पुलिस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है।

शुक्रवार को भारी तादाद में लोगों ने कलेक्टर, एसपी और आईजी कार्यालय का घेराव कर दिया। लोगों की मांग है कि दोषियों को फांसी की सजा मिले और ,मृतिका दुर्गा को इंसाफ मिले। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को गेट से ही वापस लौटना पड़ा।

यह भी पढ़ें: कोविशील्ड की नई खेप पहुंची रायपुर, इस जिले में वैक्सीन खत्म होने की वजह से रोक दिया गया था टीकाकरण

घर से शौच जाने के लिए निकली थी

बता दें कि 2 दिन पहले तोरवा थाने के महमंद में बेल्हा खार की रहने वाली दुर्गा साहू(19) की हत्या कर दी गई थी। दुर्गा सुबह 10 बजे घर से शौच जाने के लिए निकली थी। लेकिन शाम तक घर ही वापस नहीं लौट सकी थी। इसके बाद लोगों को दुर्गा का शव मिला था। तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया था और बताया गया था कि दुर्गा की गला घोंट कर हत्या कर दी गई है।

See also  अजय चंद्राकर ने पूछा सवाल- कांग्रेसियों द्वारा कहे गये सारे शब्द वेद वाक्य ही होते हैं क्या?

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: मुंगेली के एक गांव में मिले 19 नए कोरोना संक्रमित, तमिलनाडु से लौटे मजदूरों से संक्रमण फैलने की आशंका, कन्टेनमेंट जोन घोषित

युवती के कान से खून तक निकल आया था

युवती का गला इतनी तेज से घोंटा गया था की युवती के कान से खून तक निकल आया था। इसके बाद से ही तोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में यह भी बात भी सामने आई है कि आरोपी ने लड़की को मारने के लिए लोहे के कटीले तार का इस्तेमाल किया था। वहीं परिजनों ने दुर्गा के साथ रेप कर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि अब तक रेप की पुष्टि नहीं हो सकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।